Aligarh News: भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप में लिया अवतार
अलीगढ़, सितम्बर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददता। डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में श्री हनुमंत कथा चल रही है। कथा के चौथे दिन मंगलवार को कथा व्यास ने भगवान श्रीराम के जन्म का दिव्य एवं भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। राम जन्म की कथा का वर्णन सुनकर कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।कथा व्यास डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने कहा कि जब-जब धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए भगवान का अवतार होता है, तब समस्त देवगण भी उस दिव्य लीला के साक्षी बनने के लिए उत्सुक रहते हैं। बताया कि भगवान श्रीराम के जन्म के बाद उनके दर्शन की अभिलाषा स्वयं भगवान महादेव के मन में जागी और वे भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पधारे। कहा कि हनुमान जी महाराज भगवान शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.