अलीगढ़, सितम्बर 5 -- Aligarh News: अलीगढ़। अलीगढ़ के मथुरा रोड के कृष्णा विहार स्थित श्री लाड़ले बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। देर रात तक मंदिर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा तथा हजारों श्रद्धालुओं ने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के संस्थापक एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री बांके बिहारी का विशेष पूजन एवं श्रृंगार किया गया। यह भी पढ़ें- Agra News: नंद के आनंद भैयो, जय हो गोपाल की.... सर्वप्रथम प्रातः भगवान को पंचामृत स्नान कराया गया। श्रीकृष्ण जन्मो...