Aligarh News: ब्लिंकिट स्टोर व गनपत चाट भंडार से एफडीए ने भरे नमूने
अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एफडीए की टीम ने बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिष्ठानों से खाद्य सामान के नमूने भरे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह के निर्देश पर टीम ने क्वार्सी बाईपास स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण करते हुए वेज म्योनीज का एक नमूना लिया। तहसील कोल के रसूलपुर स्थित बिलिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां से बेसन (राजधानी ब्राण्ड) व भैंस का दूध का नमूना लिया। गनपत चाट भंडार से पनीर का एक नमूना लिया गया। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार गंगवार, त्रिभुवन नारायण, महेन्द्र सिंह, तन्मय अग्रहरि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रामनगर में पनीर, दूध के पांच सैंपल लिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.