अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में गुरूवार को बैंड प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, प्रधानाचार्य कालीचरण, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं नोडल बैंड प्रभारी अम्बरीष कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करती हैं। प्रतियोगिता में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल प्रथम, निहर मीरा पब्लिक स्कूल द्वितीय, गर्ल्स बैंड प्रतियोगिता में चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज प्रथम एवं डीएस बाल विद्या मंदिर द्वितीय स...