अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के कंपनीबाग में भाजपा के युवा नेता के बैनर पर भूमाफिया लिखने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकी दे डाली। डेढ़ माह बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।भाजपा नेता कौशल लोधी ने बीते 14 अगस्त को कंपनी बाग गांधीपार्क चौराहे पर अपना बैनर लगाया था। आरोप है कि 16 अगस्त को कार्यक्रम वाले दिन उन्होंने बैनर देखा तो उस पर 'भूमाफिया' लिखा मिला। लोगों से जानकारी करने पर उन्हें आरोपियों के नाम बताए गए। उन्होंने आरोपियों से फोन पर संपर्क किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकी दे डाली। अब पुलिस ने डेढ़ माह बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...