अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 'एक घंटा खेल के मैदान पर' अभियान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में समापन हुआ। खेलेगा भारत, जीतेगा भारत, के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 100 से अधिक बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक अंडर-11 में आयुष कुमार, अंडर-13 में शौर्य चाहर और अंडर-15 में प्रखर प्रताप सिंह विजेता रहे। अंडर-15 डबल्स में भूमिक-प्रखर की जोड़ी विजेता बनी। बालिका अंडर-11 में कृतिका सिंह, अंडर-13 में जिज्ञासा और अंडर-15 में पावनी ने खिताब जीता। डबल्स अंडर-15 में पावनी-दिव्या की जोड़ी विजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि विनीत गौतम और मजहर उल कमर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन मे...