अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जिले में नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ब्लॉकवार ब्लॉक स्तरीय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकों का आयोजन किया गया था। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाकर सभी स्कूली वाहनों के फिटनेस और परमिट संबंधी दस्तावेजों को शत-प्रतिशत पूरा कराना था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट नहीं बनवा रहे स्कूल संचालक स्थिति की गंभीरता प्रशासनिक सख्ती और बैठकों के दौर के बावजूद धरातल पर स्थिति बेहद चिंताजनक है। अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बाद भी जिले में 237 स्कूली वाहनों में किसी के पास परमिट नहीं तो किसी की फिटनेस नहीं है। इतनी बड़ी ...