Aligarh News: बैट्री चोरी कर ले जा रहे तीन युवकों को दबोचा,धुनाई
अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ईसापुर कालोनी में ट्रक से बैट्री चोरी कर ले जा रहे तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से बैट्री बरामद हुई है।ईसापुर कालोनी निवासी नरेन्द्र का घर के बाहर ही ट्रक खड़ा था। देर रात बाइक सवार तीन युवक ट्रक से बैट्री चोरी कर ले जाने लगे। शक होते ही पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। लोगों ने पीछा कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान हसन,वसीम और महमूद निवासी मकदूम नगर के रूप में दी है। मंगलवार को पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.