Aligarh News: बैंक में रुपये जमा करने जा रहे युवक से 45 हजार और चेन लूटी
अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एटा चंुगी के पास बाइक सवारों ने बैंक में रुपए जमा करने जा रहे युवक से 45 हजार रुपए और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर लाठी व सरिया से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।दुबे के पड़ाव निवासी सुधीर कुमार ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनका बेटा देव धनीपुर स्थित बैंक में रुपए जमा करने जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरे उसके पीछे लग गए। एटा चुंगी के पास पहंुचते ही उन्होंने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर मारपीट कर जेब से 45 हजार रुपए और गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के बारे में बताया तो सुधीर वहां पहंुच गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.