Aligarh News: बुलेट बाइक के लिए तीन तलाक, छह महीने पहले हुई थी शादी
अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में बुलट बाइक न मिलने पर शौहर ने तीन तलाक बोलकर महिला को घर से निकाल दिया। छह माह पहले ही निकाह हुआ था। विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।नईम बाग कालोनी निवासी परवीन का निकाह 16 जून 2026 को मौलाना आजाद नगर निवासी यासिर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में बुलट बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायके पक्ष ने कई बार समझाने का प्रयास किया,लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। विरोध करने पर आरोपी शौहर यासिर ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.