अलीगढ़, अगस्त 9 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। रोरावर क्षेत्र में शराब के ठेके के बराबर में बीयर पी रहे युवक से बीयर पिलाने को लेकर विवाद के बाद 60 हजार रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने मुरादाबाद के सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी ने युवक के साथ मारपीट करके उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 55 हजार रुपये बरामद किए हैं। सिपाही पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना 5 अगस्त की शाम करीब 6बजे की है। मामले में रोरावर थाना क्षेत्र की शिफा कॉलोनी निवासी गुड्डू पुत्र निजामुद्दीन ने दी तहरीर में बताया कि वह इब्राहिमपुर स्थित शराब के ठेके के बराबर में बीयर पी रहे थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सोती रही सिपाही की पत्नी, घर में हो गई चोरी इसी दौरान वहां सतेन्द्र पुत्र रामसिंह निवासी हैवतपुर फगोई सदलपु...