Aligarh News: बीच सड़क स्कूली बस रोककर चालक पीटा, छात्राओं से छेड़छाड़!
अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: पिसावा। क्षेत्र के गांव बालनपुर के कुछ युवकों ने बुधवार को गुंडई की सारी हदें पार कर दीं। पानी की छींटे पड़ने पर बाइक सवार युवकों ने एक निजी स्कूल की बस का पीछा करके उसे बीच सड़क पर रुकवा लिया। फिर बस में घुसकर पहले चालक से मारपीट की। इससे छात्राएं सहम गईं। कुछ ने साहस करते हुए बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उनके अभद्रता कर दी। आरोप है कि छेड़छाड़ की गई। इसके बाद तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना से गुस्साए छात्राओं के परिजनों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पूरा मामला पिसावा क्षेत्र के गांव प्रेमपुर स्थित संगम शक्ति इंटर कॉलेज से जुड़ा हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक धीरज चौधरी ने बताया कि छुट्टी के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.