Aligarh News: बिहारी जी मंदिर में मनाया तीज महोत्सव
अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। पक्की सराय स्थित श्री बिहारी जी मंदिर में महिला मॉर्निंग मंडल ने हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने तीज गीतों पर खूब नृत्य किया। लगाए गए झूले पर महिलाओं ने उत्साह के साथ झूला झूला। महिला मंडल की सदस्यों ने "झूला झूलन आओ" जैसे पारंपरिक तीज गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देते हुए नृत्य किया। भक्ति और संगीत के माहौल में पूरा मंदिर परिसर तालियों एवं जयकारों से गूंज उठा। प्रवक्ता गौरव वार्ष्णोय ने बताया कि हरियाली तीज हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। महिला मंडल द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Etah News: राधा कृष्ण मंदिर में मना हरियाली तीज महोत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.