अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: गंगीरी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बिलोना में रविवार देर रात छत पर सो रहे मां-बेटे को सांप ने डंस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन उन्हें जगाने छत पर पहुंचे तो दोनों मृत मिले, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव बिलोना निवासी 27 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रमेशचंद्र के परिवार में रविवार को बच्चे का नमस्कारण था। घर में रिश्तेदार भी मौजूद थे। शाम को खाना खा कर कुछ रिश्तेदार चले गए और रुक गए। छोटेलाल और उनकी मां 50 वर्षीय सांकली छत पर सोने के लिए चले गए। देर रात मां-बेटा को सर्प ने उंस लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सर्पदंश से विवाहिता और अधेड़ की मौत सोमवार सुबह जब दोनों छत से नीचे नहीं आ तो परिजन छत पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तो दोनों बेहोशी की अवस्था में थे। उनको नीचे लाया गया। किसी जानक...