अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बादलों की बेरुखी गुरुवार को काफी भारी पड़ी। मौसम विभाग द्वारा बारिश के अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हुई। हवा भी थम गई। तीखी धूप ने पसीने निकाल दिए। उमस भरी गर्मी में लोग दिनभर बेचैन रहे। तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह कुछ समय तक आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन थोड़ी देर बाद तेज धूप निकल आई। हवा में नमी और तीखी धूप के कारण दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से बहुत अधिक नहीं रहा, लेकिन वातावरण में नमी का स्तर अधिक होने के कारण वास्तविक गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ।

मौसम के मिज...