अलीगढ़, जुलाई 16 -- Aligarh News: दादों, संवाददाता। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बिना डिग्री धारक तीन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि 24 जून को कस्बा पालीमुकीमपुर चौराहा और तरैंची गांव में निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मुनेश कुमार, संतोष और महेंद्र कुमार बिना किसी वैध डिग्री के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज करते पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है।डीएम के आदेश पर,ग्रामीण क्षेत्र में बिना डिग्री धारक चिकित्सा व्यवसाय करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु गांव कस्बा पालीमुकीमपुर चौरहा व ग्राम तरैची में निर...