अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के एक व्यापारी से महुआखेड़ा क्षेत्र की जमीन का सौदा कर 12.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप है कि आरोपियों ने बिकी हुई जमीन उसे दिखाकर सौदा किया और बैनामे के नाम पर रुपये ले लिए। अब आरोपी पैसा लौटाने में टालमटोल कर रहे हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामबाग कॉलोनी निवासी बंटी कुमार के अनुसार वह पिखलौनी में परचून की दुकान चलाते हैं। गांव के गौरी शंकर ने बताया कि ईकरी निवासी मुकीम खां और कपिल कुमार अपने मित्र पुष्पेंद्र कुमार की बेशकीमती जमीन जरूरत के कारण सस्ते में बेच रहे हैं। आरोपियों ने 2.5 बीघा जमीन 21.87 लाख रुपये में तय की। इसके बाद बंटी ने 10 लाख रुपये दे दिए। बैनामे के नाम पर आरोपियों ने उससे 50 हजार और दो लाख रुपये और ले...