Aligarh News: बार-बेंच में सामंजस्य को प्राथमिकता
अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। तहसीलदार अवनीश कुमार के स्थानांतरण के बाद आगरा की फतेहाबाद तहसील से स्थानांतरित होकर आए विमल कुमार ने बुधवार को खैर तहसील का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ परिचय वार्ता आयोजित की गई। परिचय वार्ता में तहसीलदार विमल कुमार ने अधिवक्ताओं को अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए कहा कि न्यायसंगत एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। लंबित वादों का अधिक से अधिक निस्तारण कराने के साथ ही फरियादियों को समय से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बार और बैंच के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: डीएम ने लगाई क्लास, सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.