अलीगढ़, अगस्त 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। बारिश और खराब मौसम ने रेल यातायात की रफ्तार पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर कई सुपरफास्ट और लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के इंतजार में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन समेत आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।

बारिश का असर बारिश के चलते रेल संचालन प्रभावित होने से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। उत्तर पूर्व एक्सप्रेस करीब 19 मिनट की देरी से चली, जबकि सीमांचल एक्सप्रेस के संचालन में भी देरी रही। टाटा-जम्मूतवी ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से पीछे रही। वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस करीब 25 मिनट की देरी से पहुंची। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 26 मिनट दे...