Aligarh News: बाबा नीम करौली धाम पर भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा
अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आगरा रोड स्थित बाबा नीम करौली धाम पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते हुए कथा प्रांगण पहुंचे। इस दौरान पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के जयकारों से धर्ममय हो गया।कथा के पहले दिन कथा व्यास पं. कृष्ण चंद्र शास्त्री महाराज ने शिव महापुराण के पावन महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान शिव की आराधना और शिव महापुराण का श्रवण मात्र ही मनुष्य के समस्त पापों का नाश कर परम कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: चंचुला-बिंदुग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर कथा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.