अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित होटल के पास से राजेश गुप्ता के यहां से मंगलवार को बाबा नीम करौली की प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी यहां से शुरु होकर सुदामापुरी मीनाक्षी पुल के नीचे से एसएमवी स्कूल होते हुए वापस हुई। प्रभात फेरी में बाबा का डोला निकाला गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुईं। इस दौरान बाबा नीम करौली के भजनों पर भक्त जमकर थिरके। इस अवसर गोपाल, सुमित, पुनीत, बंटी, हरी, आर्यवृत, यश वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...