अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: अलीगढ़। रघुवीरपुरी स्थित श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा अमरनाथ के सेवादारों का सम्मान किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने कहा कि बाबा अमरनाथ के सेवादार भगवान शिव के साक्षात गण हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी भोले की भक्तों की सेवा करते हैं। प्रधान सेवादार मुकेश शिवम ने कहा कि 12000 फीट ऊंची बर्फीली घाटी में सेवा करने की प्रेरणा और शक्ति भगवान शंकर देते हैं। संरक्षक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि लंगर का सेवादार 24 घंटे यात्रियों की सेवा में मुस्तैद रहता है। इस मौके पर सेवादार मुकेश शिवम, गिरिराज किशोर बाबा, श्याम बाबू शर्मा, गणेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, पवन सादाबादी, अमित शर्मा भीम, बृजमोहन, मधुकर वार्ष्णेय, हरजीत सिंह काका, विनोद शर्मा का अंग...