Aligarh News: बाजार गई युवती की स्कूटी से मोबाइल चोरी
अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़। कोतवाली नगर क्षेत्र में फूल चौराहा पर एक युवती की स्कूटी से मोबाइल चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला मंदिर निवासी वैष्णवी राणा ने तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर की शाम को वह बाजार में सामान लेने के लिए घर से फूल चौराहा पर आई थीं। सामान खरीदने के बाद जब वह फूल चौराहा से मदारगेट की तरफ जा रही थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी से उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़िता ने काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चला। इसके बाद वह थाने पहुंची। कोतवाली नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.