Aligarh News: बाइक सवार बुजुर्ग को कार ने रौंदा, मौत
अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित अली नगर कट के पास बुधवार रात कार की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वह खेरेश्वर की ओर से बाइक पर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।गांव कोछोंड निवासी जयपाल (56) पुत्र वासूदेव किसान थे। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात वह खेरेश्वर चौराहे की ओर से बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित अली नगर कट के पास पहंुचते ही पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी भेज दिया। उधर मौत की खबर मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.