Aligarh News: बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: मडराक, संवाददाता। थाना मडराक पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, एक मोबाइल फोन और भारी मात्रा में बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि धसना (थाना हरदुआगंज) निवासी सतीश पुत्र शिवकुमार ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सबसे पहले चेकिंग के दौरान मोहित पुत्र भूरा सिंह (निवासी नगला भूपाल, इगलास) को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दबोचा।मोहित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों-दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी हस्तपुर, इगलास, अली हसन पुत्र चांद बाबू निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.