अलीगढ़, अगस्त 24 -- Aligarh News: जट्टारी। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मोटरसाइकिल के आगे कार लगाकर रास्ता रोकने, गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना टप्पल के रसूलपुर निवासी पीड़ित संजू चौधरी पुत्र कुमरपाल के अनुसार 21 अगस्त की शाम करीब 7:35 बजे वह अपने गांव स्थित दुकान पर सेविंग करा रहा था। इसी दौरान गांव रसूलपुर निवासी कुलदीप पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह स्कॉर्पियो कार से वहां आया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह मोटरसाइकिल से जाने लगा तो कुलदीप ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे कार लगा दी। बुलाने पर वह उसके पास गया तो आरोपी ने उसका गिरेबान पकड़कर गाली-गलौज की और थप्पड़ मारे। आरोप है कि इसके बाद कार से डंडा निकालकर उसकी जा...