Aligarh News: बस की चपेट में आकर महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंडला में सोमवार सुबह सड़क पार कर रही महिला को नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। अंडला निवासी योगेश पाठक की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी सोमवार सुबह अपने दो बच्चों को स्कूल भेजने के बाद नए मकान से पुराने मकान की ओर जा रही थीं। सड़क पार करते समय अलीगढ़ से नोएडा जा रही नोएडा डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेखा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया。 यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दलसिंहसराय में बरियार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.