Aligarh News: बरौली विधायक ने दी पूर्व ऊर्जा मंत्री को श्रद्धांजलि
अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली बमौली हाथरस पहुंचकर बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बरौली विधायक ने राजनीतिक में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सहज, सरल एवं मिलनसार व्यवहार के साथ समाज के सभी वर्गों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनहित के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने हमेशा बड़े भाई के रूप में मेरा मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.