अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सत्य से सेवा, सेवा से स्वच्छता, संकल्प प्रस्ताव सर्वसम्मति और ध्वनिमत से पारित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि प्रस्ताव में निहित सभी प्रावधानों को एक वर्ष के भीतर प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। जब व्यक्ति स्वयं में परिवर्तन करता है, तो वही परिवर्तन समाज में भी दिखाई देने लगते हैं। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी जयंती के अव...