अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के अन्नापुरम में फ्लैट का किराया मांगने पर किराएदार ने युवक को पीट दिया। इतना ही नहीं कार में तोफोड़ तक कर डाली। फ्लैट खाली न करने की धमकी दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शताब्दी नगर निवासी सुमित हरियाना ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि पत्नी निधि ने अन्नापुरम में एक फ्लैट डौली से खरीदा था। फिर उन्हीं को किराए पर दे दिया। छह महीने से वह किराया नहीं दे रहे है। अब सुमित पत्नी के साथ किराया लेने पहंुचे तो आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। कार में तोड़फोड़ कर डाली। अब वह फ्लैट भी खाली नहीं कर रहे। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बब्लू,डौली,लवन्य,यशवीर,रा...