Aligarh News: फुटबॉल टूर्नामेंट में एएमयू टीम का शानदार प्रदर्शन
अलीगढ़, नवम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू की फुटबॉल टीम ने कानपुर में आयोजित सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए लगातार दो मैच जीते हैं। पहले मुकाबले में टीम ने जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी को 4-1 के बड़े अंतर से हराया, जिसमें कप्तान मेहजूर यूसुफ ने दो गोल किए। अगले मैच में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ एएमयू ने 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की, जिसमें अदनान अशरफ वानी ने निर्णायक गोल दागा। कोच तुफैलुर रहमान के नेतृत्व में टीम का अनुशासन और आपसी तालमेल देखने लायक रहा। एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव और फुटबॉल क्लब के अधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए टूर्नामेंट के आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: एएमयू फुटबॉल टीम की लगातार दूसरी जीत, गैलगोटियास को 2-1 से हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.