अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। फीनिक्स-आर और फीनिक्स-एस के बीच पहला मैच ईडन पार्क आगरा रोड पर खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, सुनील के 48 रनों और आदित्य के ज़बरदस्त 30 रनों की मदद से उन्होंने 163 रनों का अच्छा स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फीनिक्स-एस की टीम 133 रन ही बना सकी। फीनिक्स-आर ने 30 रनों से जीत हासिल की। मोहम्मद फ़ुज़ैल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ़ द मैच' चुना गया। इस मौके पर लव, परमीत, मोहम्मद साद, रजत जैन, अर्जित, दिवाकर, विष्णु एनके, विशु ठाकुर, जशनीत, सलमान, सिराज, अंबुज, ज़ैद, प्रतीक, नबील, उद्देश्या, आयुष, दीपांशु , नितिन, रूपेश, अभिषेक, देवराज आदि मैदान पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...