अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'एग्रीस्टेक योजना' के तहत अलीगढ़ जनपद ने किसानों के डिजिटल डेटा बेस (फार्मर रजिस्ट्री) तैयार करने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग की मुस्तैदी से अलीगढ़ ने प्रदेश की रैंकिंग में 45 पायदानों की लंबी छलांग लगाई है। पिछले दिनों तक 62वीं रैंक पर पिछड़ रहा अलीगढ़ अब उत्तर प्रदेश में 17वें स्थान पर अपनी मजबूत जगह बना चुका है।

जिला अधिकारी का सख्त रुख इस योजना में अलीगढ़ की धीमी प्रगति को देखते हुए जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने पिछले दिनों सख्त रुख अपनाया था। डीएम की सख्ती और लगातार की गई समीक्षा बैठकों के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मैदानी स्तर पर दौड़ लगाई। इसी का नतीजा है कि जनपद ने बेहद कम समय में खराब रैं...