Aligarh News: फर्जी एग्रीमेंट के विवाद में नोकझोंक
अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। तहसील खैर स्थित उपनिबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय में गुरुवार को एक भूमि के कथित एग्रीमेंट और क्रय-विक्रय विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने पर सूचना मिलते ही खैर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। बुलंदशहर जनपद के गांव जयरामपुर माजरा कीरतपुर निवासी विजय शर्मा का विवाह वर्ष 2015 में जट्टारी निवासी राहुल उर्फ विवेक शर्मा से हुआ था। वैवाहिक जीवन में विवाद होने के बाद वर्ष 2019 में विजय शर्मा ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच राहुल उर्फ विवेक की माता भगवती देवी तथा पिता किशन लाल शर्मा का निधन हो गया। राहुल पक्ष का आरोप है कि इसके बाद विजय शर्मा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पारिवारिक भूमि का छह माह के लिए कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.