Aligarh News: फंदे से लटक महिला ने की आत्महत्या
अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में गुरुवार को एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। तीन साल पहले ही शादी हुई थी। घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जिला कासगंज के गांव सैलई निवासी पूनम (25) की शादी तीन साल पहले गोविंद नगर निवासी नारायण के साथ हुई थी। परिवार में एक बेटी है। परिजनों के अनुसार बुधवार को किसी बात को लेकर पूनम का पति से विवाद हो गया। तब परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। गुरुवार की सुबह पूनम ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव लटका देखा तो चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं,परिजनों का रो-रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.