Aligarh News: प्लॉट पर सो रहे व्यक्ति पर हमला, चेहरे व आंख जख्मी
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में प्लाट में सो रहे व्यक्ति पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें उसके चेहरे और आंख पर चोट लगी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बरौला निवासी गजेन्द्र का प्लाट पर निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि वह प्लाट पर सो रहा था। तभी पड़ोस के ही दो युवक अपने साथियों के साथ आ गए। गाली गलौज करते हुए सरिया से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र, योगेन्द्र, टीकम, नीरज समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.