अलीगढ़, अगस्त 29 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनी गेट क्षेत्र के पला हौली चौक में प्लॉट के विवाद को लेकर एक युवती ने अपने ही पड़ोसियों पर गेट न खोलने देने, पथराव करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पला होली चौक निवासी पूजा पुत्री प्रेमपाल सिंह के अनुसार 25 अगस्त को सुबह करीब आठ बजे की है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले अनीता पत्नी शेर सिंह, विष्णु और सोनू उसके प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से परेशान कर रहे हैं। आरोपी उसका गेट नहीं खुलने देते और कहते हैं कि 'यह प्लॉट हमारा है, इस पर तुम्हारा कोई अधिकार नहीं है।' विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी और घर पर पथराव कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आए दिन पथराव करते हैं और उसके घर में ...