Aligarh News: प्रीमियम बैडमिंटन लीग में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता वार्ष्णेय पहल (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित प्रीमियम बैडमिंटन लीग के तीसरे दिन खेल का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के भव्य इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और स्टैमिना का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल 25 रोमांचक मैच खेले गए। खेल के स्तर को और अधिक चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए मंगलवार को सभी मुकाबले 15-15 प्वाइंट्स के तीन-तीन सेट में आयोजित किए गए। सुबह से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोर्ट पर उतरे खिलाड़ियों ने हर एक पॉइंट के लिए जमकर पसीना बहाया। कई मैच अंतिम सेट के आखिरी अंकों तक खिंचे, जिसने दर्शकों की सांसें थाम दीं। संगठन का उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.