अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: मडराक, संवाददाता। आगरा रोड स्थित कल्याणी हॉस्पिटल में कथित तौर पर गलत ऑपरेशन के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अस्पताल के बाहर शव रखकर घंटों हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। थाना सासनी गेट क्षेत्र के सराय हरनारायण निवासी शिवकुमार लोधी गुड़गांव में फल का ठेला लगाते हैं। उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी मंजू देवी (32) को प्रसव पीड़ा होने पर 30 जून को मडराक क्षेत्र के बढ़ौली फतेहखां स्थित कल्याणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था。 यह भी पढ़ें- Jhansi News: निजी अस्पताल में महिलाओं की मौत पर हंगामाऑपरेशन के दौरान की गई गलती अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मंजू ने एक बेटी को जन्म दिया। पति शिवकुमार का आरोप है कि अस्पताल की नर्स ने पत्नी का गलत ऑपर...