Aligarh News: प्रमाणपत्र देकर बेटियों को किया सम्मानित
अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। राधे राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट द्वारा गुरुवार को पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन नगला मसानी गौशाला, नगला मसानी, खैर रोड पर किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए गए।शुभारंभ अयोध्या से आए दीपक मिश्रा महाराज, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, गौ सेविका कृष्ण गुप्ता, शिल्पी गुप्ता ने किया। अयोध्या के संत ने महिलाओं, बेटियों को दूसरों की नौकरी करने की अपेक्षा स्वरोजगार कोर्स को सीख कर आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। गौ सेविका ने गौवंश को बचाने के लिए शपथ कराई, पहली रोटी गौ माता के नाम बनाने के लिए कहा। गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने महिलाओं को गौ सेवा के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने प्रशिक्षण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.