अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। धनीपुर मंडी स्थित शनि मंदिर में श्रीराम कथा चल रही है। गुरुवार को कथा व्यास दीपक मिश्र ने प्रभु श्रीराम के गुणों का सुंदर वर्णन किया। कहा कि श्रीराम गुणों के सागर हैं, जैसे समुद्र में तैराक घुसता है तो हाथ में मोती लेकर निकलता है वैसे ही जो व्यक्ति प्रभु श्रीराम का स्मरण करता है वो उनके गुणों को आत्मसात करता है। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को श्रीराम की कथा सुनाएं, उनके गुणों के बारे में बताएं, निश्चित बच्चों के अंदर प्रभु श्रीराम के गुण व्याप्त होंगे। कुशलपाल सिंह, स्नेहलता ने व्यास आरती की। कथा में रेशमपाल सिंह, अतर सिंह, सागर पाल सिंह, मुनेश पाल सिंह, मनवीर सिंह, शांति देवी, प्रवीण शर्मा, संजीव पुंडीर, बृजपाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...