अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मियावाकी साइट पर शेष कार्य आगामी तीन दिनों में पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी और प्रत्येक माह निरीक्षण कर रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बीबीजी राम योजना के माध्यम से पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव के लिए सकारात्मक एवं प्रभावी कार्य किए जा सकते हैं। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम कुमार ने कहा कि पौधरोपण का कार्...