अलीगढ़, अक्टूबर 15 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में विश्व हैंडवॉशिंग दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संक्रमण से बचाव के लिए सही तरीके से हाथ धोने की आदत को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपाली शेखर उपस्थित रहीं। इस दौरान हॉस्पिटल स्टाफ के लिए हैंडवॉशिंग थीम पर पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि मरीजों और उनके परिजनों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हाथों की स्वच्छता, संक्रमण के प्रसार और उससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 02 के बैनर तले हैंड...