अलीगढ़, अक्टूबर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा में शनिवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गालीगलौज हो गई। इसी बीच किसी ने फायरिंग की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो फायरिंग की घटना असत्य पाई गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस के अनुसार रविवार देररात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि भुजपुरा में 28 वर्षीय शाहिद नामक व्यक्ति ने शराब पीकर अपने विपक्षी सैफ के साथ पैसों को लेकर गालीगलौज और मारपीट का प्रयास किया है। इसमें फायरिंग होना भी बताया गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि जांच में फायरिंग की घटना असत्य पाई गई। मौके पर केवल पैसे को लेकर कहासुनी और शराब पीकर विवाद करने की बात सामने आई है। शाह...