अलीगढ़, नवम्बर 17 -- पेड़ काटने गए युवक की संदिग्ध मौत Aligarh News: खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव सवाई रघुनाथपुर में पेड़ काटने गए 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युवक का शव सोमना रोड स्थित एक मजार के पीछे झाड़ियों से बरामद किया। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव सवाई रघुनाथपुर निवासी दिनेश पुत्र रेशमपाल पेड़ काटने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, 14 नवंबर की सुबह करीब सात बजे गांव के मोनू उर्फ सोनू, भूरा और हरिश्चंद्र तथा गांव कशिसो निवासी गौरव उसे पेड़ कटवाने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। दोपहर में भूरा घर से दिनेश का खाना भी लेकर गया था, लेकिन देर रात तक दिनेश घर नहीं लौटा।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया शव दिनेश के भाई धनीराम ने...