Aligarh News: पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया
अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। बाबू लाल जैन इंटर कालेज में बुधवार को जल सरंक्षण पर कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लेखन, पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल रही। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा निर्देश पर बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार जैन ने छात्रों को जल संरक्षण के विषय में बताते हुए कहा जीवन का आधार जल है तो सुंदर कल है। डॉ जयवीर उपाध्याय, पंकज कुमार, महेश चंद्र, बीके गौतम, केके गौतम, कृष्ण कुमार गौतम, राजेश गुप्ता, संजीव शर्मा, मोहित जैन, मनीष जैन, सुरेश चंद बघेल, शक्ति प्रकाश भारती मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.