अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: हरदुआगंज, संवाददाता। गांव गुरुसिकरन गांव निवासी भाजपा नेता रजनीश सिंह चौहान के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बचाया। रजनीश सिंह की ओर से 5 नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रजनीश सिंह चौहान के अनुसार गांव के मजरा नगला खूतिया के चारागाह व ऊसर बंजर जमीन के गाटा सख्या 76, 59/2 व 17 पर कब्जे को लेकर उन्होंने शिकायत की थी जिसके बाद सोमवार 27 जुलाई को राजस्व विभाग की एक टीम पुलिस के साथ मौके पर नाप तोल करने आई। आरोप है कि विपक्षी सुबह से ही गाली गलौज कर रहा था, जब नापतोल के बाद नायब तहसीलदार चले गए तब विपक्षी मनीष उर्फ मुखिया, जितेन्द्र, भोला, हरेन्द्र व सोमवीर ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसके बाद पुलिस ने उसे बचाया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मार...