अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: n पुलिया का 10 फीट का हिस्सा भरभराकर टूटा नहर का पानी रुकवाया खैर, संवाददाता। शिवाला कला और अहरौला मार्ग के बीच मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां नहर पर बनी पैदल पुलिया का करीब दस फीट का हिस्सा अचानक भरभराकर टूट गया। हादसे के वक्त पुलिया से गुजर रहा 36 वर्षीय युवक बंदेश निवासी मुनमूसा, मथुरा अपने भैंसे समेत नहर में जा गिरा।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद भैंसे को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बुधवार शाम तक भी बंदेश का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, शिवाला चौकी प्रभारी अंकित कुशवाहा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक की खोज के लिए नहर का पानी भी रुकवाया गया, जिससे जलस्तर तीन फीट तक कम हुआ। हालांकि, पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण र...