अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जौहर विश्व विद्यालय को ढहाने के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे सपाइयों व पुलिस के बीच जमकर बखेड़ा हुआ। धरना दे रहे सपाई केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने जा रहे थे इसी दौरान वहां इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने कहा कि कोई पुतला नहीं फूंकेगा। इसी बात को लेकर सपाई व पुलिस आपस में उलझ गए। इस दौरान सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने अपनी पिस्टल निकाल ली। पिस्टल निकालते ही सपाई आग बबूला हो गए और पुलिस का घेरा तोड़ते हुए कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हो गए। आधे घंटे तक चले ड्रामे में सपाइयों ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग उठाई। वहीं सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने कहा कि पिस्टल उन्होंने अपने बचाव में निकाली। सपाई उनके साथ धक्का मुक्की कर रहे थे。 यह भी पढ़ें- यूपी सरकार ...