अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंगों ने उन्हें घेरकर न केवल लात-घूंसों और डंडों से पीटा, बल्कि लोहे के बांक (धारदार हथियार) से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव किशनपुर निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे पीड़िता जब घर के पास लगे नल से पानी भरकर लौट रही थी, तभी गांव के ही मोहन, देवेंद्र, सतवीर, पिंटू, जेवर की मढैया के लायकराम और विरजो ने उसे घेर लिया。 यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने पर एफआईआर दर्जपीड़ित...